बदायूं, दिसम्बर 27 -- उसावां। अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से मारपीट में प्रयुक्त लोहे की सरिया और डंडा बरामद किया गया है। करीब एक महीने पहले अधिवक्ता आराम सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों में से दो आरोपी शिवराज और रतनपाल पुत्रगण रामशंकर निवासी फतेहगढ़ थाना उसावां को राजा नगला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक लोहे की सरिया और एक डंडा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...