अधिवक्ता पर हमला करने के मामले में चार को भेजा गया जेल
सुल्तानपुर, जून 23 -- सुलतानपुर, संवाददाता। खाने में कीड़ा और बदबू की शिकायत पर लोहे की रॉड व बेलचा से हमला कर अधिवक्ता समेत तीन लोगों को घायल करने के मामले में होटल मालिक समेत चार आरोपी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी भोजनालय में खाने में बदबू की शिकायत पर धम्मौर थाना के नरही भाटी, निवासी अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह उनके साथी विपिन पाण्डेय और राजन पाठक की रविवार रात पिटाई कर दी गई थी। अधिवक्ता के भाई अंतरात्मा सिंह की तहरीर पर होटल मालिक पूरन पोपटानी उसके पुत्र हर्षित, रजत गुप्ता उर्फ कल्लू, सूरज मोदनवाल, रवि अग्रहरि, रिंकू मोदनवाल, सद्दाम, हरिओम और होटल के चार अन्य पर केस दर्ज हुआ। पुलिस ने पूरन पोपटानी उसके पुत्र हर्षित, साथी सत्य प्रकाश और अर्थ श्रीवास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.