कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर, संवाददाता। दुष्कर्म पीड़िता ने अधिवक्ता पर 2.50 लाख रुपये हड़पने और आरोपित पक्ष से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता द्वारा जान से मारने और फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की गई। उनके आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जूही निवासी पीड़िता ने बीते 2025 में जूही थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में विधिक परामर्श के लिए उन्होंने अधिवक्ता वीएन मिश्रा से संपर्क किया। आरोप है कि अधिवक्ता ने दुष्कर्म के मामले में सरकार से मुआवजा दिलवाने का झांसा देकर केनरा बैंक लॉयर्स एसोसिएशन शाखा में खाता खुलवाया। साथ ही उनसे सादे कागजों व चेकबुक में हस्ताक्षर करवा कर अपने पास रखे। वहीं सरकारी मुआवजा...