अधिवक्ता पर जानलेवा हमले में दो नामजद पर केस
बलिया, जुलाई 23 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के देवकली वन विहार मोड़ के पास अधिवक्ता रितेश तिवारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balia News: पीठ में धंसे खंजर के साथ अस्पताल पहुंचा अधिवक्तामामले की जानकारी घायल अधिवक्ता के भाई परविंद्र कुमार तिवारी की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक वे अपने भाई रितेश तिवारी के साथ बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे सिविल कोर्ट (बलिया) से लौट रहे थे। आरोप है कि देवकली वन विहार मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे जीराबस्ती गांव निवासी अनुभव तिवारी तथा सुजीत सोनार ने जान से मारने की नीयत से रितेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनकी पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.