अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारने का आरोप
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। चित्रकूट निवासी सचिन मिश्रा उर्फ शुभम ने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि 17 मई की रात वह अपने मित्र के साथ तेलियरगंज स्थित कमरे पर जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते हिमांशु सोनकर व उसके साथियों ने कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जबकि उनके मित्र को दौड़ाकर मारने का प्रयास किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बाइक को ईंट-पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया तथा मोबाइल भी तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.