आगरा, जून 18 -- शहर के मोहल्ला बड़ी होली पर आयोजित बैठक में अधिवक्ता परिषद ने हिंदू वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती महाराणा के द्वारा राष्ट्रहित में किए त्याग व बलिदान को याद किया। अधिवक्ताओं ने इस बैठक के दौरान नोएडा में आयोजित अधिवक्ता परिषद के अभ्यास वर्ग की जानकारी देकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। बुधवार को बैठक के दौरान डीजीसी क्राइम संजीव सिंह यदुवंशी ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश में अनेकों महापुरुष पैदा हुए हैं। जिन्होंने स्वयं के लिए नहीं अपितु राष्ट्र-धर्म की रक्षा के लिए अपने जीवन को कष्ट में डालकर कार्य किया है। यह भी पढ़ें- जयंती पर महाराणा प्रताप को किया नमन परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण माहेश्वरी ने कहा के अधिवक्ता परिषद विधि क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा संगठन है तथा ज...