सीतापुर, अप्रैल 15 -- सीतापुर। अधिवक्ता परिषद जनपद इकाई ने बार एसोसिएशन के कक्ष में कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से अंजुल कुमार पाण्डेय एडवोकेट को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया, वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर गायत्री सिंह शेखावत एडवोकेट का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को परिषद के अधिवक्ताओं ने शुभकामनायें दीं। इसी के साथ बैठक में आगामी 18 अप्रैल दिन शनिवार को नेहरू हाल सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम किये जाने पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर कृष्ण पाल सिंह, श्रीराम रस्तोगी, राजेश मेहरोत्रा भानू प्रकाश श्रीवास्तव, नीरज अवस्थी, नीलम गौड़, नितिन कुमार गौतम, मारूत कुमार वर्मा, कपिल भार्गव, सूरज राय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...