कानपुर, मई 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने और उन पर लाठी चार्ज करने के विरोध में सोमवार को तहसीलों में तमाम अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी किये। अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष बिपिन दीक्षित की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने लखनऊ की कार्रवाई को अधिवक्ताओं की गरिमा एवं उनके अधिकारों पर आघात बताते हुए गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहाकि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं तथा उनके साथ इस प्रकार की कठोर कार्रवाई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा एकजुटता प्रदर्शित करते हुए प्रशासन से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने एवं उचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष रुचि ...