अयोध्या, जनवरी 23 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली के फतेहगंज खीर गली निवासी एक महिला अधिवक्ता ने पड़ोसी परिवार पर हमला और लूट का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में महिला अधिवक्ता नेहा यादव पुत्री वीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि वह अमर बहादुर सिंह के खिलाफ दर्ज एक मामले में पैरवी कर रही है। इसी को लेकर परिवार उनसे रंजिश रखता है और धमकी दिया करता है। अमर बहादुर सिंह,इनकी पत्नी बीनू सिंह और पुत्री श्रद्धा ने घर में घुसकर उनकी मां मीना देवी को मारपीटा। वह घर वापस लौटी और बीच-बचाव की कोशिश की तो उनपर भी हमला किया गया और मां की कान की बाली तथा मंगलसूत्र छीन धमकी देते हुए भाग गए। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय का कहना है कि चोटिल मां-बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.