बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के जरैली कोठी मोहल्ला निवासी अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी और साथी दो अधिवक्ताओं पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता महेंद्र ने कहा कि गुरुवार को सुबह 11 बजे वह न्यायालय में लगे मुकदमा की पैरवी के लिए जा रहे थे। तभी दो अधिवक्ताओं ने न्यायालय जाने से रोक दिया। किसी तरह वह अंदर गए और अपना काम किया। वापस लौटने पर दोनों ने गले में बंधा बैंड खींच लिया। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। गाली-गलौज करते हुए धमकाया। रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...