नोएडा, मई 25 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। एक अधिवक्ता ने महिला किरायेदार और उसके परिवार पर फ्लैट कब्जाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व उन्होंने ग्रेनो वेस्ट में एक फ्लैट खरीदा था, जिसकी किस्तें वह अभी भी अदा कर रहे हैं। उक्त फ्लैट उन्होंने एक महिला और उसके माता-पिता को पांच हजार रुपये मासिक किराये पर दिया था। आपसी विश्वास के कारण कोई लिखित किरायानामा नहीं बनाया गया। पिछले दो वर्षों से महिला अपने परिवार के साथ फ्लैट में रह रही है। आरोप है महिला ने करीब 28 हजार रुपये ऑनलाइन और 60 हजार रुपये नकद उधार लिए थे। जब उन्होंने किराया और उधार की रकम वापस मांगी तो महिला, उसकी मां, पिता, बहनों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। फ्लैट खाली करने या किराये की...