हरदोई, मई 18 -- संडीला। थाना कासिमपुर क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कासिमपुर के बड़ागांव के ग्राम मनकनी निवासी अधिवक्ता राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह तहसील में अपना विधि व्यवसाय समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। समदखेड़ा गांव के पास पहुंचने पर हेलमेट का शीशा खुला होने के कारण अचानक पतंग का चाइनीज मांझा उनकी नाक से टकरा गया। मांझे की धार से उनकी नाक कट गई और वह बेहोश होकर बाइक समेत सड़क किनारे गिर पड़े थे। घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में उन्नाव रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया ...