मुरादाबाद, मार्च 31 -- घर में घुसकर तोड़फोड़ करने,धमकाने के आरोप में एक अधिवक्ता ने पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष और उनके पुत्र के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर के पीपल टोला निवासी अधिवक्ता शर्वेन्द्र शर्मा उर्फ साजन शर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29 मार्च को वह करनपुर स्थित एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाले तीन लोग जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में मौजूद उनकी पत्नी और सास के साथ गाली-गलौज की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, घर में रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि घटना के बाद से उनका परिवार भयभीत ...