हापुड़, जून 25 -- सिंभावली। क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी अधिवक्ता ने गांव निवासी एक दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और विरोध करने पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी जुनैद आलम ने बताया कि वह दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। कोर्ट की छूट्टी होने के कारण वह अपने बच्चों के साथ पिता के घर रहने के लिए आए है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात को वह नमाज पढ़ने के बाद अपने घर आ गए। उसके कुछ ही देर के बाद गांव निवासी एक दर्जन लोग उनके घर आए और गाली गलौज करते हुए उनकी गाड़ी को तोडफोड़ कर दिया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पीड़ित ने जैसे तैसे कर अपनी और परिवार के सदस्यों की जान बचाई। पीड़ित ने था...