बुलंदशहर, मार्च 29 -- अधिवक्ता नेहा आजाद ने देश की राजधानी दिल्ली में जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें उनकी न्यायिक सेवाओं और महिला अधिकारों के प्रति अटूट समर्पण के लिए प्रतिष्ठित एशियाज लीडरशिप अवार्ड्स 2026 से नवाजा गया है। द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। नेहा आजाद को यह सम्मान आईईए इनसाइट्स एक्सीलेंस अवार्ड्स की श्रेणी में दिया गया है। उन्होंने महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और शोषण से जुड़े जटिल कानूनी मामलों में न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाया बल्कि समाज की पीड़ित महिलाओं के लिए एक संबल बनकर उभरीं। कार्यक्रम में अभिनेत्री भाग्यश्री ने नेहा के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए नेहा आजाद ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.