अधिवक्ता दंपती के निधन पर शोकसभा
मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी। जिले के जसो गांव निवासी एवं पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर के पुत्र और पुत्र वधू की शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत से जिले में शोक की लहर है। ब्रम्हर्षि विकास सेवा संस्थान मधुबनी के सदस्यों ने रविवार को निधि चौक के समीप शोक सभा किया। अध्यक्षता संजय पांडेय ने की । सबों ने इस घटना पर शोक प्रकट किया। शोकसभा में अरूण कुमार चौधरी, महंत रत्नेश्वर दास उर्फ बब्बू सिंह, बबलू कुमार सिंह, विजय चन्द्र दुबे, शुभचन्द्र सिंह, श्यामनंदन तिवारी , नवनीत कुमार, रविन्द्र राय, प्रो. रविन्द्र पांडेय, उपेन्द्र सिंह, श्याम सुंदर चौधरी, धनेश्वर झा, ललन ठाकुर, साजन सिंह सहित कई लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.