फतेहपुर, जून 17 -- बिंदकी। अधिवक्ता संघ चुनाव की विजय घोषणा के लंबे समय बाद नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शपथ ली। समारोह में जिलाजज की मौजूदगी में अध्यक्ष महामंत्री समेत पदाधिकारियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की भावना से संगठन को मजबूत बनाने का वादा किया। इसी समारोह के साथ एल्डर्स कमेटी भंग हो गई और संघ की कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाल लिया है। तहसील सभागार में आदर्श अधिवक्ता संघ का शपथ समारोह आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला जज सुधीर कुमार का अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी का होना बेहद आवश्यक है। जिसके लिए प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ता ड्रेस कोड में रहे और नए वकील इस बात का ख्याल रखें। जिलाजज ने अध्यक्ष कल्यान सिंह, महामंत्री प्रतिभा के अलावा पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इ...