नई दिल्ली, जनवरी 23 -- यूपी में जिला फतेहपुर के अधिवक्ता जयराज मान सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि अधिवक्ता का सबसे विश्वासपात्र व्यक्ति अंकित मिश्रा ही हत्यारोपी है। गिरफ्तार नामजद हत्यारोपी ने अकेले ही हत्या करने की बात कबूली। उसने जल्द अमीर बनने की महत्वाकांक्षा में अधिवक्ता की हत्या की थी। पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद लिखापढ़ी करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दावा किया कि यह शुरुआती जांच है। विवेचना आगे भी जारी रहेगी। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित मिश्रा ने पूछताछ के दौरान बताया कि करीब नौ साल पहले जयराज मान सिंह से महर्षि रोड स्कूल के पास ही अचानक मुलाकात हुई थी। उस दौरान वह पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दौड़ लगाने के लिये उसी रास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.