धनबाद, जनवरी 1 -- भौंरा प्रतिनिधि धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने भौरा कुम्हार बस्ती के रहने वाले सह अधिवक्ता जयदेव कुम्हार को धनबाद जिला विधि विभाग व झरिया पुनर्वास एवं विकास प्रधिकार का प्रतिनिधि मनोनित किया है। उन्हें प्रतिनिधि के रूप में संबंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा व निष्पादन के लिये अधिकृत किया है। सांसद प्रतिनिधि बनने पर भौरा के भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया है। उम्मीद जताई कि जयदेव पूरी ईमानदारी से अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...