फतेहपुर, मार्च 12 -- फतेहपुर। चौफेरवा में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत के मामले में मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने देर रात एक अधिवक्ता सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जैसे ही अधिवक्ता को उठाए जाने की जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को हुई, बड़ी संख्या में वकील कोतवाली पहुंच गए और घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पुलिस ने सुसाइड नोट को सामने रखते हुए वकील को हिरासत में लेने की वजह बताते हुए कहा कि घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में अमर श्रीवास्तव ने लिखा है कि वह, उसकी मां और चाचा मजबूरी में यह कदम उठा रहे हैं। नोट में चार-पांच लोगों के नाम भी लिखे गए हैं। साथ ही एक आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का भी जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसकी बहन और बहनोई को...