गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में चैंबर में घुसकर अधिवक्ता को हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। आसिम अली ने पुलिस को बताया कि प्रताप विहार निवासी उनके समधी शफात खान, उसकी पत्नी सहाना और बेटा हयात खान ने कुछ समय पहले ठेकेदारी के काम का हवाला देकर उनसे सोने के जेवरात लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब जेवरात वापस नहीं किए गए तो उन्होंने तगादा किया। आसिम अली आरोप है कि 11 फरवरी को शफात खान, उसका बेटा और दो अन्य अज्ञात लोग जबरन उनके चैंबर में घुस आए। जेवरात लौटाने की बात करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कविनगर थाने में शिकायत दी। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...