प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार तिवारी ने फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।अरैल नैनी स्थित गूगल कॉलोनी निवासी जितेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार वह मंगलवार शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने मोहाली के खरड़ स्थित शिमला होम्स में फ्लैट विवाद का जिक्र करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता के मुताबिक खरड़, मोहाली स्थित एक फ्लैट को लेकर किरायेदारी विवाद चल रहा है। उनकी सास ने फ्लैट खाली कराने के लिए मुकदमा दायर किया है, जिसकी वह पैरवी कर रहे हैं। विरोधी पक्ष फ्लैट पर कब्जा करना चाहता है और इसी कारण उन्हें धमकी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...