कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- जिला मुख्यालय में सपा कार्यालय के सामने रविवार की दोपहर को बाइक सवार ने अधिवक्ता को टक्कर मार दिया। हादसे में अधिवक्ता को गंभीर चोटें आईं। घायल को मेडिकल कालेज से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। मंझनपुर के कटरा नगर मोहल्ला निवासी मोबिन अख्तर (50) पुत्र जमीलउद्दीन अधिवक्ता है। सपा कार्यालय के बगल में वह मकान का लिंटर डलवा रहे हैं। दोपहर को वह लड्डू लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने अधिवक्ता को टक्कर मार दिया। हादसे में अधिवक्ता को गंभीर चोटें आई हैं। ष्घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। चोट गंभीर होने पर घायल को रेफर किया गया। हालांकि परिजनों ने जिला मुख्यालय के ही एक निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...