अधिवक्ता को पीटा, मुकदमा
पीलीभीत, अगस्त 18 -- बीसलपुर। जोगीठेर में अधिवक्ता के गले में रस्सी डालकर उसके साथ मारपीट की। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जोगीठेर निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार राना ने कोतवाली पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर उसके पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। 14 अगस्त को नौ बजे वह अपने घर पर था। तभी पड़ोसियों ने गले में रस्सी डालकर कस दी और जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से मारा पीटा। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी सचिन, शनि, जतिन, रंजीत, प्रमोद, त्रिलोकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.