मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ, संवाददाता। लोहियानगर थाना क्षेत्र के ग्राम जाहिदपुर निवासी एक अधिवक्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। थाना लोहियानगर पर अधिवक्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस काल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है।ग्राम जाहिदपुर निवासी अधिवक्ता मानेन्द्र सिंह ने बताया कि वह मेरठ कचहरी में वकालत करते हैं। शाम को उनके मोबाइल पर एक काल आई। इसमें काल करने वाले ने उसे तीन दिन में गोली मारने की धमकी दी। विरोध करने पर गाली गलौज की। काल आने के बाद से ही अधिवक्ता व परिजन डरे हुए है। पुलिस ने आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...