अधिवक्ता को तहसील कोर्ट रूम से घसीटकर पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक की कोर्ट में मुकदमे की पैरवी को गए कचहरी के अधिवक्ता को कुछ लोगों ने बाहर घसीटकर मारापीटा। मामले में दो अधिवक्ताओं सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अंतू के सतीगंज निवासी राजेश कुमार यादव कचहरी में वकालत करते हैं। वह दो अप्रैल को सदर तहसील में एसडीएम न्यायिक के यहां एक मुकदमे की पैरवी में गए थे। आरोप है कि तभी दो अधिवक्ता अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे और कोर्ट रूम में ही उन्हें पीटने लगे। उन्हें घसीटकर बाहर ले गए और सभी लोगों ने मारापीटा। मामले में जूनियर बार एसोसिएश ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा था। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने विवेक दत्त मिश्र पाली, उनके जूनियर अंश मिश्र ओर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.