कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- जिला मुख्यालय में सपा पार्टी कार्यालय के बगल में अधिवक्ता मोबिन अख्तर को मंझनपुर से ओसा की ओर जा रहे बाइक सवार ने रविवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में अधिवक्ता को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिवक्ता के पिता जमील उद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला था। पुलिस अब इस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...