नई दिल्ली, जनवरी 29 -- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिवक्ता बालाजी मेदामल्ली को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कोलेजियम की बुधवार को हुई बैठक में अधिवक्ता मेदामल्ली को हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड प्रस्ताव के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 28 जनवरी, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में अधिवक्ता बालाजी मेदामल्ली उर्फ एम. बालाजी को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...