अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अकराबाद क्षेत्र के गांव में नौ माह पहले एक झगड़े के दौरान अधिवक्ता को अवैध हिरासत में रखने व हथकड़ी लगाने के मामले में अदालत ने एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है। पूर्व में अदालत ने छह पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। मामले में अधिवक्ता पवनेश चौधरी की ओर से सीजेएम न्यायालय में याचिका डाली गई थी। इसमें कहा है कि 13 मार्च को वह गांव में हुए झगड़े के मामले में शिकायत दर्ज कराने थाने गए थे। वहां पुलिस ने उल्टा उन्हीं को हिरासत लेकर हवालात में बंद कर दिया। आरोप है कि रात को मारपीट की गई। अगले दिन नियम के खिलाफ हथकड़ी लगाकर एसीएम न्यायालय तक लाया गया। उन्होंने सीओ बरला गर्वित सिंह, तत्कालीन एसएचओ अकराबाद नरेंद्र कुमार शर्मा, एसआई धर्मेश कुमार, पंकज कुमार, मुंशी अनुज यादव, सिपाही हिमांशू खोखर क...