रामपुर, मई 12 -- रामपुर। कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने चैंबर पर बैठी अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ की। कुछ दिन पहले भी उन्होंने अधिवक्ता को बाथरूम में बंद कर दिया था। अधिवक्ता ने विरोध किया तो जाति-सूचक शब्दों से अपमानित करने के साथ ही उसको मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में केस दर्ज कराया है। स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला अधिवक्ता का कहना है कि वह अनुसूचित जन-जाति से आती है। उसका रामपुर स्थित कचहरी परिसर में चैंबर है। अधिवक्ता का कहना है कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लानगर निवासी सुहैल राणा कई बार अश्लील हरकत कर चुका है। यह भी पढ़ें- वकील की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज अधिवक्ता ने इस मामले में एसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली ह...