छपरा, अप्रैल 1 -- अधिवक्ता के भाई हत्याकांड में एक आरोपित  दोषी करार वर्ष 2016 हत्याकांड को दिया गया था अंजाम फरार आरोपी पर कुर्की-जब्ती का आदेश छपरा, नगर प्रतिनिधि। करीब आठ वर्ष पुराने चर्चित हत्या मामले में छपरा कोर्ट  से एक आरोपी को दोषी करार दिया गया है। अधिवक्ता के भाई की हत्या से जुड़े इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनुराग कुमार त्रिपाठी की अदालत ने सुनवाई पूरी कर रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी भीम सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 9 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।न्यायालय में सुनवाई के दौरान इस कांड के एक अन्य आरोपी चुनमुन यादव उपस्थित नहीं हुआ। इस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उसके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का आदेश ज...