पूर्णिया, मार्च 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नटवर लाल के कारनामे अब एक-एक कर सामने आते जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में ठगी कर चुके नटवरलाल ने पूर्णिया में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया। ठगी के मुख्य किरदार मध्यप्रदेश के नटवरलाल ने अधिवक्ता के बाद अब शहर के चर्चित डॉक्टर विनोद धरेवा को अपना शिकार बनाया है। उसने डॉक्टर से आभूषण ठगे और भूमिगत हो गया। पुलिस के साथ पत्रकारों को डॉक्टर ने आपबीती बताई है। उन्होंने बताया कि एमपी का ठग भट्ठा बाजार के एक व्यवसायी के जरिए डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंचा था। इसके बाद उसका लगातार आना- जाना उनके पास हो गया। उसने डॉक्टर के समक्ष अपने को एयरपोर्ट का अधिकारी के रूप में प्रस्तुत किया। इसे साबित करने के लिए उसने डॉक्टर को आसानी से फ्लाइट की टिकट भी उपलब्ध करा दी। इतना ही इससे पूर्व उसने एयरपो...