शामली, अप्रैल 6 -- कैराना। अधिवक्ता के दो वर्षीय मासूम पुत्र के निधन पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर है। थाना बाबरी के गांव हिरनवाडा निवासी अधिवक्ता गौतम सिंह पुंडीर कैराना कचहरी में कार्य करते है। उनका दो वर्षीय पुत्र बीमार चल रहा था, जिसका उपचार दिल्ली के एम्स हास्पिटल में चल रहा था और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक की मौत पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बार भवन में बार एसोसिऐशन अध्यक्ष ईशपाल सिंह की अध्यक्षता व महासचिव सरवेज जंग के संचालन में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को अपार दुख सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...