हापुड़, मई 28 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर के दिनेश नगर कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता के पिता पर बंदर ने हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों ने अधिकारियों से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।अधिवक्तता ललित वर्मा ने बताया कि उनके पिता वीर सिंह 67 वर्ष गुरुवार की सुबह को घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी वहां से गुजर रहे बच्चे पर एक बंदर ने हमले का प्रयास किया। उसको देखकर उन्होंनें बंदर को भगाने का प्रयास किया। इससे बंदर ने बच्चे को छोड़ कर उन पर हमला कर दिया। हमले में वह लहुलुहान होकर घायल हो गए। घायल को उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया। आस पास के रहने वाले लोगों ने वन विभाग की टीम से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...