दरभंगा, मई 2 -- लहेरियासराय। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक की अध्यक्षता में शनिवार को अधिवक्ता कृष्ण कुमार दास के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर प्रार्थना की। एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से अलग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...