बिहारशरीफ, मार्च 27 -- अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा, दी श्रद्धांजलि शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता सिविल कोर्ट में कार्यरत वकील किरानी प्रसाद सिंह का हार्ट अटैक से शुक्रवार को निधन हो गया। मृतक वकील हथियावां गांव के निवासी थे। निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। इनके निधन पर विधिक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिह, महासचिव विपिन कुमार सिंह, कुणाल कुमार आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। बताया जाता है वे काफी दिनों से बीमार थे। दाह संस्कार बाढ़ के उमानाथ घाट पर किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.