गिरडीह, दिसम्बर 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। अनुमंडल अधिवक्ता संघ डुमरी से जुड़े अधिवक्ता सह असुरबांध निवासी छत्रधारी महतो के हुए आकस्मिक निधन पर सोमवार को अनुमंडल अधिवक्ता भवन में संघ द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ता संघ द्वारा छत्रधारी महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अनुमंडल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार जायसवाल एवं सचिव अशोक कुमार जैन अधिवक्ता हरि नारायण मेहता आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्रधारी महतो के निधन से संगठन को भारी क्षति हुई है। शोकसभा में विजय कुमार महतो, अजय कुमार महतो, मुकेश शर्मा, सुनील शर्मा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...