खगडि़या, मई 21 -- खगड़िया, विधि संवाददाता जिला विधिज्ञ संघ खगड़िया के अधिवक्ता सह पूर्व जदयू प्रवक्ता अरविंद मोहन उर्फ गुग्गी के निधन के बाद बुधवार को जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संघ भवन में शोकसभा आयोजित की गई। जहां सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधान जिला जज एवं अन्य न्यायाधीशों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि दिवंगत अधिवक्ता कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। वर्ष 1997 में वकालत की शुरुआत की थी। शहर के सन्हौली निवासी अरविंद मोहन अपने पीछे दो पुत्री एवं पत्नी छोड़ दुनिया से अलविदा हो गए। यह भी पढ़ें- जिले के चर्चित क्रिकेटर व जदयू के पूर्व प्रवक्ता अरविंद मोहन का निधन, शोक की लहर कम उम्र में उनके निधन की खबर सुनकर संघ के अधिवक्तगण स्तब...