अधिवक्ता के निधन पर शोक, कल दूसरी पाली में काम नहीं होगा
जमशेदपुर, मई 19 -- जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता कृष्ण कुमार भारद्वाज (56) का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे जुगसलाई निवासी थे। अधिवक्ता का अंतिम संस्कार शनिवार को जुगसलाई स्थित शिव घाट पर किया गया। उनके निधन पर जिला बार संघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, संजीव रंजन बरियार, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। संघ ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में निर्णय लिया है कि सोमवार को द्वितीय पाली में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.