हजारीबाग, अप्रैल 6 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि हजारीबाग बार संघ के युवा अधिवक्ता गोविंद मोहन मिश्रा का निधन 5 अप्रैल को हो गया था। जिसके बाद सोमवार को हजारीबाग बार संघ में बार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बार संघ के कार्यकारी सचिव सुमन कुमार सिंह और बार कमिटी के कार्यकारी सदस्य समेत सैकड़ों की संख्या में बार संघ सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर सभी सदस्यों ने अधिवक्ता गोविंद मोहन मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखा। परंपरा के अनुसार सभी अधिवक्ताओं ने पूरे दिन अपने आपको न्यायिक कार्य से अलग रखा। मृतक 2016 से अधिवक्ता संघ से जुड़कर नियमित रूप से वकालत कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...