गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कचहरी परिसर में अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता का आरोप है कि लाठी-डंडों और तमंचों से लैस 20 से अधिक लोग जबरन उनके चैंबर में घुस आए और उनके साथ-साथ दो मुवक्किलों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों मुवक्किल बेहोश हो गए। आरोपियों ने चैंबर में रखा फर्नीचर और एसी भी तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता विकास शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से विधि व्यवसाय कर रहे हैं। एक सितंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह कोर्ट रूम से अपने मुवक्किल गणेश दत्त और उनके बेटे सिद्धार्थ कौशिक के साथ अपने चैंबर में आए थे। तीनों चैंबर में बैठकर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रितिक त्यागी, हर्ष, अभय तिवारी, ...