कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर, संवाददाता। हरवंश मोहाल में अधिवक्ता ने मोहल्ले में रहने वाली युवती और दो किशोरियों समेत तीन पर अलमारी से नकदी जेवर समेत 20 लाख का माल चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। 12 दिन पहले हुई घटना की जानकारी तब हुई जब अधिवक्ता की पत्नी ने शादी समारोह में जाने के लिए अलमारी खोली, पूरे जेवर गायब थे। मोतीमोहाल में रहने वाले अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ मार्च को उन्हें पत्नी मीनू के साथ पनकी स्थित समारोह में जाना था। इस दौरान पत्नी ने प्रथम तल में रखी अलमारी खोली तो 25 हजार की नकदी, सोने का हार-कंगन,चेन और अंगूठी समेत 20 लाख का माल गायब था। सामान न मिलने पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि क्षेत्र में रहने वाली युवती खुशी वर्मा और उसकी दो नाबालिग सहेलियां पड़ोस में घर से उनकी छत पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.