समस्तीपुर, मई 28 -- समस्तीपुर। शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन घरों और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

चोरी की घटनाएं हैरानी की बात यह है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस न तो चोरी पर अंकुश लगा पा रही है और न ही पूर्व में हुई कई बड़ी चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा हो सका है। गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे नगर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी धरमपुर वार्ड संख्या-27 में एक और चोरी की घटना सामने आई है।

पीड़ित का आवेदन मामले को लेकर पीड़ित अधिवक्ता ओम प्रकाश ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे उनके घर में चोरी हुई। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

चोर का तरीका इसी दौरान एक युवक घर में घुस गया...