लखनऊ, सितम्बर 20 -- हुसैनगंज के छितवापुर में शुक्रवार सुबह अधिवक्ता ब्रजेश सोनकर के घर में गैस लीकेज से आग लग गई। हादसे में अधिवक्ता की भाभी झुलस गईं। वहीं, अग्निशमन कर्मियों ने एक दमकल की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। अधिवक्ता ब्रजेश सोनकर के घर के किचन में शुक्रवार सुबह नौ बजे खाना बन रहा था। एक गैस सिलिंडर से दो चूल्हे जल रहे थे। तभी अचानक गैस लीक हो गई और किचन में आग लग गई। ब्रजेश की भाभी व परिवार की अन्य महिलाएं कुछ समझ पाती आग विकराल हो चुकी थी। किचन और घर से सभी लोग बाहर आ गए। मगर अधिवक्ता की भाभी किचन से भागते समय समय आग की चपेट में आ गईं। परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत सूचना पर कुछ ही देर में एक दमकल के साथ मौके पर पहुंचे गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.