प्रयागराज, मार्च 25 -- न्यू सदर बाजार निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता निखिल कुमार कनौजिया के घर हुई चोरी का कैंट पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। आरोपी अल्ताफ उर्फ मन्नू निवासी सदर बाजार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया गया है। अधिवक्ता ने सदर बाजार मैना लाल चौराहा स्थित अपने पुराने मकान व ऑफिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ताला तोड़कर घुसे चोर ने घर में रखे बर्तन और जेवरात चोरी कर लिए थे। अधिवक्ता ने अपनी तहरीर में अल्ताफ उर्फ मन्नू पर चोरी करने का शक जताया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...