सोनभद्र, जून 6 -- सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने अधिवक्ता के खिलाफ उत्पीड़न के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। डिबाए ने अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद पुत्र खरपत्तू निवासी ग्राम भड़कना थाना पन्नूगंज के साथ हुई कथित भूमि कब्जा, चोरी एवं उत्पीड़न संबंधी शिकायत को गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने पर अधिवक्ताओं ने सराहना की तथा प्रकरण की की निष्पक्ष विवेचना कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर राजेश कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, राजेश यादव, रियाजुद्दीन खान, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार राव, रामचंद्र भारत, राजकुमार पटेल, सुदेश...