देवरिया, मई 1 -- बरहज(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। बरहज अधिवक्ता संघ के पूर्व विजेंद्र सिंह की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित ग्राम प्रधान राजेश यादव ने शुक्रवार को देवरिया न्यायालय के सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। ग्राम प्रधान अपने अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार साहनी के साथ अदालत में पेश हुए, जहां सुनवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विजेंद्र सिंह की मौत के बाद से ही पुलिस राजेश यादव की तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया राजेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर 25 दिनों से अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। राजनीतिक दलों की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। एसओजी, सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस टीम गिरफ्तारी में लगी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि दो आरोपितों को पुलिस ने जरूर गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपित के लंबे ...