देवरिया, अप्रैल 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार की देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया। जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि इस मामले में करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर वीर प्रताप सिंह ''वीरू भैया" ने मामले में बरहज के तात्कालीन एसडीएम के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अधिवक्ता की मौत के मामले में विवेचना प्रचलित है ऐसे में इसकी मजिस्ट्रियल जांच का निर्णय अब लिया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह इस मामले की जांच करेंगे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता की मौत के मामले में आरोपित दंडित न हुए तो सड़क पर उतरेगी करणी सेना उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.