संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर। चार दिन पूर्व कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पखुआपार चौराहे पर अधिवक्ता की पिटाई मामले में पुलिस ने दो सगे भाई समेत 06 के खिलाफ केस दर्ज किया। उतरौलिया गांव के रहने वाले अधिवक्ता शैलेष नाथ पांडेय का आरोप है कि उसके गांव के अशोक पांडेय ने अपने परिचित दीपकली के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उसे कागजात दिए थे। जिस पर वे आवश्यक प्रपत्र तैयार कर हस्ताक्षर कराने एवं फीस के लिए अशोक से कहा। आरोप है कि अशोक ने नाराजगी व्यक्त किया। 18 जून 2026 की शाम करीब 6.40 बजे वह पखुआपार चौराहे पर गए थे। वहीं पर पहले से मौजूद अशोक पांडेय, आशीष पांडेय, नीरज पांडेय व दीपक पांडेय और उनके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्ति उसको रोक कर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर लाठी व लोहे के रॉड से उसको मारने लगे। उक्त लोग जानमाल की धमकी दिए। मौ...