बरेली, मार्च 24 -- केवाईसी कराने के नाम पर लिंक भेजकर साइबर ठगों ने अधिवक्ता की पत्नी के खाते से 6.82 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी के दशमेशनगर निवासी अधिवक्ता राजेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को उनकी पत्नी ममता गुप्ता के पास एक व्यक्ति ने कॉल की। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए केवीसी कराने को कहा। इसके लिए उसने पत्नी के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उस लिंक पर क्लिक करते ही उनके ई-मेल को बदलकर पत्नी के खाते को नेट बैंकिंग से लिंक करके खाते एवं एफडीआर से 6.82 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए। मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और फिर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...